🇮🇳 06 Oct 2026 | आपकी भाषा, आपकी जानकारी

UP Ration Card Status Check और E-Ration Card Download PDF 2026

UP राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें और ई-राशन कार्ड PDF कैसे डाउनलोड या प्रिंट करें, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया।
🛡️ क्या आपके पास राशन कार्ड नंबर मौजूद है?
राशन कार्ड नंबर से अपने कार्ड की स्थिति, परिवार के सदस्यों का विवरण और यूनिट्स की जानकारी देखें तथा ई-राशन कार्ड डाउनलोड करें।।
राशन कार्ड नंबर से देखें →
📋 पोर्टल पर राशन कार्ड सर्च करने और ई-राशन कार्ड प्रिंट करने के स्टेप
स्टेप 1:
पोर्टल पर अपना 12 अंकों का राशन कार्ड नंबर डालें और कैप्चा कोड भरकर "OTP प्राप्त करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
UP Ration Card Number Captcha OTP
स्टेप 2:
OTP भरने के बाद आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण दिखाई देगा। इसमें मुखिया का नाम और सभी सदस्यों की जानकारी होती है। यदि किसी सदस्य का नाम हटाया गया हो या यूनिट ट्रांसफर की गई हो, तो वह विवरण भी यहीं दिखेगा।
UP Ration Card Details Family Members
स्टेप 3:
UP ई-राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए खुले हुए राशन कार्ड विवरण में प्रिंटर (🖨️) आइकन पर क्लिक करें। इससे आप PDF को प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
UP E Ration Card Print Download PDF

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या राशन प्राप्त करने के लिए e-KYC करना जरूरी है?
जी हाँ, राशन लेने के लिए e-KYC जरूरी है। यह कोटेदार की ई-पॉस (e-POS) मशीन पर बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। e-KYC होने के बाद ही राशन कार्ड धारक को राशन मिलता है। इससे एक ही व्यक्ति के नाम पर दोबारा राशन लेने जैसी गड़बड़ी भी रुकती है, इसलिए अपना e-KYC जल्दी करा लें।
12 अंकों के राशन कार्ड नंबर से स्थिति कैसे देखें?
आधिकारिक पोर्टल पर अपना 12 अंकों का राशन कार्ड नंबर और कैप्चा कोड भरें, फिर OTP प्राप्त करें। पंजीकृत मोबाइल पर आया OTP डालते ही आपके राशन कार्ड की स्थिति और पूरा विवरण दिखाई देगा।
ई-राशन कार्ड PDF में कैसे डाउनलोड या प्रिंट करें?
राशन कार्ड का विवरण खुलने के बाद ऊपर दिए गए प्रिंटर (🖨️) आइकन पर क्लिक करें। इससे आप कार्ड को सीधे प्रिंट कर सकते हैं या PDF के रूप में सेव/डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल पर OTP न आने पर क्या करें?
OTP राशन कार्ड से जुड़े पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही आता है। पहले जांच लें कि नंबर चालू है और नेटवर्क ठीक है, फिर कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें। यदि नंबर बंद है या बदल गया है, तो अपने कोटेदार या नजदीकी जन सेवा केंद्र से संपर्क करें।
यदि राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम कट गया हो तो क्या करें?
राशन कार्ड विवरण में हटाए गए सदस्य और यूनिट ट्रांसफर की जानकारी भी दिखती है। यदि नाम गलती से कटा है, तो अपने कोटेदार या जन सेवा केंद्र से संपर्क करके सुधार के लिए आवेदन करें।
क्या बिना राशन कार्ड नंबर के भी लिस्ट में नाम देख सकते हैं?
हाँ। राशन कार्ड नंबर न होने पर आप जिला, ब्लॉक या नगर, ग्राम पंचायत और कोटेदार चुनकर पात्रता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। वहाँ अपना नाम मिलने पर राशन कार्ड नंबर भी वहीं से मिल जाता है।
UP ई-राशन कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी समाहित होती है?
  • राशन कार्ड नंबर
  • राशन कार्ड के मुखिया का नाम
  • दुकानदार (कोटेदार) का नाम
  • परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
  • यदि किसी सदस्य का नाम कटा है, तो उसका कारण
  • यदि किसी सदस्य की यूनिट ट्रांसफर हुई है, तो उसकी जानकारी

How to Check UP Ration Card Status 2026 & Download E-Ration Card PDF

Follow these simple steps to view your ration card details online and save a digital copy on your phone or computer.

1

Open the Official Portal

Click the "Check by Ration Card Number" button above to open the official NFSA Uttar Pradesh search page.

2

Enter Card Number & Captcha

Type your 12-digit ration card number, fill in the captcha shown on the screen and click the Get OTP button.

3

Verify the OTP

Enter the OTP sent to the mobile number registered with your ration card. Your family card details will open right away.

4

Print or Save as PDF

Click the Printer icon 🖨️ on the card details page, choose "Save as PDF" in the print window and keep your E-Ration Card on your device.

💡 Tip: The OTP always goes to the mobile number linked with the ration card. If that number is switched off or changed, contact your ration dealer (Koteadar) or the nearest Jan Seva Kendra.
⚠️ अस्वीकरण: SarkariMadad एक स्वतंत्र सूचना वेबसाइट है, सरकारी पोर्टल नहीं। राशन कार्ड का सारा रिकॉर्ड और सेवाएं खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार (fcs.up.gov.in / nfsa.up.gov.in) द्वारा संचालित हैं। हम आपका राशन कार्ड नंबर या OTP सेव नहीं करते।